Posts

Showing posts from November, 2023

नोएडा पुलिस ने बारातियों के रंगबाजी उतार दी, सड़क पर बवाल मचाने के लिए 3.96 लाख का चालान काटा, 5 गाड़ियां सीज

  गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने मनचलों के खिलाफ नोएडा की सड़कों पर चल रहे स्टंटबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा की सड़कों पर उत्पात मचाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसके आधार पर जनपद गौतमबुद्ध नगर की ट्रैफिक पुलिस ने 12 गाड़ियों का 3.96 लाख रुपये का ई-चालान किया है। ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने मनचलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस ने स्टंटबाजों के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लेते हुए उनकी गाड़ियों का चालान किया गया है। दूल्हे समेत उसके दोस्तों की लग्जरी गाड़ियों को सीज किया गया है। नोएडा की सड़कों पर उत्पात मचाते हुए मनचलों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें रइसी दिखाना अमीरजादों को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। नोएडा सिटी सेंटर की तरफ से किसान चौक की तरफ रविवार देर रात चलती गाड़ियों में बैठे बाराती सड़क पर नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए। सड़क पर स्टंट कर खुद के साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे थे। हूटर बजाते हुए निकाली बारात वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है की किस तरह हूटर बजाते हुए एक बारात निकल रही है...

उत्तर प्रदेश के इस जिले का बढेगा दायरा, 35 गांव किए जाएंगे शामिल

  बरेली विकास प्राधिकरण का दायरा और बड़ा हो गया है। सीएम योगी (CM Yogi)  ने इसकी मंजूरी दे दी। अब सदर तहसील के साथ आंवला, फरीदपुर के 35 गांवों को बीडीए में शामिल करने के लिए शासन ने अनुमति दे दी है। सरकार की मुहर के बाद गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। प्राधिकरण के 264 गांव थे अब प्राधिकरण का दायरा 299 तक हो गया है। बीडीए में नए गांव शामिल होने से आवासीय और ग्रुप हाउसिंग (group housing) जैसे तमाम परियोजना अब रफ्तार पकड़ सकेंगी। इन गांवों के बढ़ने से मास्टर प्लान अलग से बनेगा और ग्रीन बेल्ट का क्षेत्र अलग होगा। बरेली विकास प्राधिकरण रामगंगा आवासीय योजना के बाद ग्रेटर बरेली को विकसित कर रहा है। शहर के मुख्य मार्गों को छह लेन बना रहा है। गेट बंद हाईटेक कॉलोनी बनाई जा रही है। नाथ कॉरिडोर ओर लाइट मेट्रो के लिए तेजी से काम हो रहे हैं। शासन ने सदर तहसील के 5, आंवला के 14 और फरीदपुर के 16 गांव को प्राधिकरण में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दायरा बढ़ते ही तेजी से होगा विकास- बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह आने वाले साल में ही इन तीनों रोड पर दो से तीन नई आवासीय योजनाएं विकसित की जाए...

गढ़ गंगा मेला 2023 टूटे सारे रिकॉर्ड

 गढ़ में कार्तिक मेले की सुरक्षा को लेकर लागू डायवर्जन में बसें नो एंट्री से निकाली जा रही हैं। पैसे नहीं देने पर दूसरी बस को अन्य मार्ग से निकाला जा रहा है। जिसके बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं से भी मारपीट के मामले कम नहीं हो रहे हैं। इस बार गढ़ गंगा मेले मे 40 लाख से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए | कोरोना काल के बाद यह संख्या सबसे जायदा थी