नोएडा पुलिस ने बारातियों के रंगबाजी उतार दी, सड़क पर बवाल मचाने के लिए 3.96 लाख का चालान काटा, 5 गाड़ियां सीज

 

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने मनचलों के खिलाफ नोएडा की सड़कों पर चल रहे स्टंटबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा की सड़कों पर उत्पात मचाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसके आधार पर जनपद गौतमबुद्ध नगर की ट्रैफिक पुलिस ने 12 गाड़ियों का 3.96 लाख रुपये का ई-चालान किया है।

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने मनचलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस ने स्टंटबाजों के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लेते हुए उनकी गाड़ियों का चालान किया गया है। दूल्हे समेत उसके दोस्तों की लग्जरी गाड़ियों को सीज किया गया है। नोएडा की सड़कों पर उत्पात मचाते हुए मनचलों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें रइसी दिखाना अमीरजादों को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। नोएडा सिटी सेंटर की तरफ से किसान चौक की तरफ रविवार देर रात चलती गाड़ियों में बैठे बाराती सड़क पर नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए। सड़क पर स्टंट कर खुद के साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे थे।
हूटर बजाते हुए निकाली बारात
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है की किस तरह हूटर बजाते हुए एक बारात निकल रही है। इसमें कुछ लोग तेज रफ्तार चलती कार से पैसा उड़ाते और स्टंटबाजी करते दिखाई देते नजर आ रहे हैं। हुड़दंग मचाते हुए बारातियों की मौके पर मौजूद किसी राहगीर ने अपने फोन के कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया है। वीडियो सामने आते ही डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जनपद के सभी थानों और ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Result 2024 : यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को लेकर आई अपडेट्स, जानें कब होगा जारी???

रातो रात ऐसा क्या हुआ जो खत्म हुई हड़ताल

कब है शरद पूर्णिमा? यह है सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व जाने