उत्तर प्रदेश के इस जिले का बढेगा दायरा, 35 गांव किए जाएंगे शामिल

 बरेली विकास प्राधिकरण का दायरा और बड़ा हो गया है। सीएम योगी (CM Yogi)  ने इसकी मंजूरी दे दी। अब सदर तहसील के साथ आंवला, फरीदपुर के 35 गांवों को बीडीए में शामिल करने के लिए शासन ने अनुमति दे दी है। सरकार की मुहर के बाद गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। प्राधिकरण के 264 गांव थे अब प्राधिकरण का दायरा 299 तक हो गया है।

बीडीए में नए गांव शामिल होने से आवासीय और ग्रुप हाउसिंग (group housing) जैसे तमाम परियोजना अब रफ्तार पकड़ सकेंगी। इन गांवों के बढ़ने से मास्टर प्लान अलग से बनेगा और ग्रीन बेल्ट का क्षेत्र अलग होगा। बरेली विकास प्राधिकरण रामगंगा आवासीय योजना के बाद ग्रेटर बरेली को विकसित कर रहा है। शहर के मुख्य मार्गों को छह लेन बना रहा है। गेट बंद हाईटेक कॉलोनी बनाई जा रही है। नाथ कॉरिडोर ओर लाइट मेट्रो के लिए तेजी से काम हो रहे हैं। शासन ने सदर तहसील के 5, आंवला के 14 और फरीदपुर के 16 गांव को प्राधिकरण में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।


दायरा बढ़ते ही तेजी से होगा विकास-


बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह आने वाले साल में ही इन तीनों रोड पर दो से तीन नई आवासीय योजनाएं विकसित की जाएंगी। वर्तमान में बीडीए ग्रेटर बरेली योजना को धरातल पर उतारने के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी में जुटा है।


- 501.70 वर्ग किमी प्राधिकरण का क्षेत्र


- अभी 14 लाख है प्राधिकरण की आबादी


सदर तहसील के गांव-


लहवरी, भगवतीपुर, कमुआ कलां, नरोत्तम नगला, भीकमपुर माफी।


आंवला के गांव-


अखा एहतमाली, अखा मुस्तिकल, कोहनी परतापुर, मजनूपुर, भोजपुर, रफियाबाद, कैमुंआ, सरदार नगर, चाढ़पुर, आलमपुर जाफराबाद, नवदिया, बढ़रई कुईंया, मिलक मंशारामपुर, वाहनपुर।


फरीदपुर के गांव-


दहलऊ, समोची, खमरिया, वाहनपुर, जेड़, मेगीनगला, गौसगंज सराय, नौगवां, उदयपुर मोहनलाल, सराय पट्टी सब्दलपुर, सरकड़ा, इनायतपुर, मकसूदनपुर, रसुईया, नवदिया देहा जब्ती, मटिया नगला।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Result 2024 : यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को लेकर आई अपडेट्स, जानें कब होगा जारी???

रातो रात ऐसा क्या हुआ जो खत्म हुई हड़ताल

कब है शरद पूर्णिमा? यह है सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व जाने