भारत की सबसे भूतिया जगह, चौक जाओगे इतना खौफनाक है मंज़र

भारत की 5 सबसे भूतिया जगह जिनके बारे मे पढ़कर हैरान रह जायेगे आप
आइये जानते है
1. जीपी ब्‍लॉक, मेरठ
मेरठ के जीपी ब्लॉक को भारत का सबसे भूतिया जगह माना जाता है. यहां के कई लोगों का ऐसा कहना कि उन्होंने इस बंगले में किसी महिला को घूमते देखा है. मेरठ प्रशासन ने भी इसके अंदर जाने पर रोक लगाई हुई है. हालांकि सुबह के वक्त यहां लोग घूमने जाते हैं.




2. भानगढ़ किला
राजस्थान स्थित भानगढ़ किला भारत की सबसे डरावनी जगह है। भानगढ़ शहर में बने इस किले को लेकर लोगों की कई अलग-अलग मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि पुराने समय में यहां एक जादूगर था, जिसने इस किले को श्राप दिया था, जिसकी वजह से यह किला खंडहर बन गया और अब यहां लोगों को कई अलग चीजें महसूस होती हैं। बता दें कि इस जगह पर किसी भी पर्यटक को सूर्यास्त के समय जाने की अनुमति नहीं है।

3. अग्रसेन की बावली
राजधानी दिल्ली का मशहूर पर्यटन स्थल अग्रसेन की बावली भी भारत की हॉन्टेड जगहों की लिस्ट में शामिल है। कई लोगों का मानना है कि इस बावली में मौजूद काले पानी से लोग हिपनोटाइज हो जाते थे और आत्महत्या कर लेते थे। इतना ही नहीं कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि उन्हें यहां अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। साथ ही कई लोगों का ऐसा दावा कि उन्होंने यहां अजीब चीजें महसूस की है।

4.नेशनल लाइब्रेरी
अपनी दुर्लभ किताबों के लिए मशहूर कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी अपने डरावने किस्सों के लिए भी काफी मशहूर है। भारत की आजादी से पहले यह लाइब्रेरी गवर्नर जनरल ऑफ इंडिया का आधिकारिक आवास हुआ करती थी। यहां आने वाले लोगों का ऐसा मानना है कि इस जगह पर कोई अदृश्य शक्ति मौजूद है। साथ ही कुछ लोगों ने यहां अजीब आवाजें सुनने का भी दावा किया है। यही वजह है कि कई गार्ड्स यहां नाइट शिफ्ट करने से मना कर देते हैं।

5. मुकेश मिल्स
मुंबई के कोलाबा समुद्र के पास मौजूद मुकेश मिल्स भी अपने डरावने किस्सों के लिए काफी मशहूर है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी की गई है। हालांकि, यह जगह अपने भूतिया कहानियों के लिए काफी मशहूर है। अभिनेत्री बिपाशा बसु समेत कई कलाकार इस जगह अजीब चीजें महसूस कर चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कब है शरद पूर्णिमा? यह है सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व जाने

UP Police Result 2024 : यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को लेकर आई अपडेट्स, जानें कब होगा जारी???

रातो रात ऐसा क्या हुआ जो खत्म हुई हड़ताल